सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के बस स्टेशन चौराहा पर श्री श्री जनता दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में शुक्रवार को ज्ञान दर्शन अकाडमी के संस्थापक श्री रामदरस सिंह के तत्वाधान में प्रसाद वितरण का गया, इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ लाइन लगाकर माँ दुर्गा का प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर नथुनी प्रसाद गुप्ता, धीरेंद्र यादव, दया शंकर गुप्ता, आकाश कुमार, मंजी शर्मा, दिनेश जयसवाल, राजेश सोनी, दीपक गुप्ता, संजीव कुमार सिंह, शशि गुप्ता, संजय चौहान समेत आयोजन समिति के सभी लोग मौजूद रहे।

