Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: तीर्थयात्रा को जा रहा वाहन ट्रक से भिड़ा, एक की मौत


सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव से विंध्याचल दर्शन को जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन सैदपुर गाजीपुर में ट्रक से भीड़ गया जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी सुरेश राम उम्र 36 वर्ष पुत्र मन्नू राम अपने गांव व रिश्तेदार के साथ विंध्याचल माता का दर्शन करने गुरुवार की देर शाम गांव से निकले उनका वाहन अभी सैदपुर गाज़ीपुर पहुंचा था कि वहां ट्रक से तीर्थ यात्रियों का वाहन टकरा गया जिसमें सुरेश राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया जैसे ही घटना की जानकारी गांव के लोगों को हुई पूरे गांव में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह हुसैनपुर गांव के दर्जनों लोग घटनास्थल व अस्पताल में पहुंच घायलों का हालचाल जाना वहीं शुक्रवार की देर शाम तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।  शनिवार की देर शाम मृतक का शव हुसेनपुर पहुंचने की संभावना गांव वालों द्वारा बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---