Left Post

Type Here to Get Search Results !

बांसडीह: भाजपा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में नहीं आने दूंगा आंच- डॉ डीके शुक्ला


बांसडीह (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के डवाकरा हाल में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक किया, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता बांसडीह  विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर डीके शुक्ला ने कहां की भाजपा कार्यकर्ता मेरी जीवन की पूंजी है, कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए मैं कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी अधिकारी अपना कार्य नहीं किया कार्यकर्ताओं को सम्मान में  ठेस पहुंचाया तो कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने का काम करूंगा।

श्री शुक्ला ने बताया कि आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन कराने के लिए रूपरेखा तैयार किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के बड़े नेता का आगमन की तैयारी की जा रही है इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों में जाकर बूथ स्तर पर 50 से अधिक लोगों को जोड़ने का अपील किया हालांकि कार्यक्रम का अभी तारीख तय नहीं हुआ है उन्होंने बताया कि जिस प्रकार एक फोन पर भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हो जाते हैं उनके लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया बैठक में अजय सिंह संजय सिंह अभिषेक उपाध्याय सुरेंद्र वर्मा तारकेश्वर उपाध्याय अवधेश पांडे पिंटू रावत राधा सिंह जगमोहन राजभर ने संबोधन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप गुप्ता व संचालन प्रतुल ओझा किया

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---