रतसर (बलिया) क्षेत्र के धनौती धूरा गांव में आयोजित दुर्गा पूजन समारोह के पश्चात शुक्रवार की शाम दुर्गा माता के प्रतिमा का शांतिपूर्वक विसर्जन पुलिस प्रशासन के देख रेख में सकुशल सम्पन्न हुआ, जिसको लेकर इलाकाई लोगों मे हर्ष व्यापत है।
बताते चले कि विगत वर्षों में धनौती धूरा गांव मे नमाज के समय मूर्ति विसर्जन के जूलूस को लेकर दो समुदायों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी जिसमें पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना कर उचित कार्यवाही का आदेश दिया गया था, परंतु इस साल विसर्जन जूलूस के सकुशल सम्पन्न होने पर एक तरफ गांववालों में खुशी है वही पुलिस प्रशासन की भी लोगों द्वारा जमकर तारीफ की जा रही है, सुरक्षा के मद्देनजर चौकी प्रभारी श्री देवेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे।स्थानीय लोग चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे की सूझबूझ, कर्मठता तथा कुशल नेतृत्व की जमकर सराहना कर रहें हैं।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

