सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर के सामने स्थित "पूजा मेडिकल एवं पैथालॉजी सेन्टर" पर प्रतिदिन सुबह प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निःशुल्क मरीज देखे जा रहे है व फ्री चिकित्सा सलाह दी जा रही है, इस बात की जानकारी नगर के प्रतिस्ठीत जनरल फिजिशियन एवं सर्जन डॉ० आषुतोष गुप्ता ने "खबरें आजतक Live" से एक मुलाकात के दौरान दी।
आगे उन्होंने कि आज हर घर मे हर उम्र के लोग किसी न किसी सामान्य या गंभीर बीमारी से ग्रस्त है, बहुत सारे ऐसे परिवार है जो आज के जमाने मे डॉक्टरों की मंहगी फीस के चलते अपनी बीमारी का चेकअप या बीमारी से संबंधित सलाह भी नही ले पाते, आगे बताया कि हमने इसी बात को ध्यान मे रखकर सभी प्रकार के समान्य एवं गम्भीर बीमारी जैसे ब्लडप्रेशर, मधुमेह, उदर रोग, श्वास रोग, सरदर्द, गठिया, पिलीया, चक्कर आना एवं महिलाओं मे किसी भी तरह की बीमारी जैसे जलन, घबड़ाहट, सरदर्द, बच्चेदानी में सूजन, बच्चेदानी में गांठ इत्यादि रोगों से संबंधित निःशुल्क चेकअप व सलाह बिमारी के निस्तारण हेतु यह सेवा आमजन को प्रतिदिन दिया जा रहा हैं।

