सिकन्दरपुर: स्थानीय नगर के रहिलापाली स्थित वंदना कोचिंग वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगण में 1 अगस्त वुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, इस आयोजन में लगभग 3 दर्जन छात्र और छात्राओं को मंथली टेस्ट मे अव्वल आने पर उन्हें विभिन्न प्रकार के पुरस्कार मेडल आदि देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष अंजनी यादव, संगठन मंत्री आकाश तिवारी, छात्रा प्रमुख विस्तारक श्वेता शर्मा, तहसील संयोजक अमरजीत भारद्वाज, नगर मंत्री अमन श्रीवास्तव, दिवाकर गिरी, रंजीत गौतम, रमाशंकर राजभर, मनोज गौतम, प्रमोद गुप्ता आदि ने छात्रों को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वही वंदना कोचिंग वेलफेयर सोसाइटी के अध्यापक गण मे उपस्थित सनोज गौतम, सुनील सर, विनोद गौतम, केशव सर और अमृत कांत ने छात्रों को इसी तरह कड़ी मेहनत से पढ़ाई करते हुए उन्हें जीवन में सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी।



अतिसुंदर
ReplyDelete