सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय तहसील क्षेत्र के पुरुषोत्तमपट्टी गांव मे रामानंद यादव पिता स्वर्गीय रामदहिन यादव अपने भाई अमरनाथ यादव के साथ दोनों लोग इस मकान में निवास करते थे, एक हप्ते से बारिश होने के कारण 30 तारीख सोमवार की रात 9:00 बजे मकान धराशाई हो गया।
घरवाले किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाये घरवालों को थोड़ा बहुत चोटें आई हैं और घर में रखा सारा सामान खाद्य सामग्री सब भींग कर खराब हो गया, घरवाले जब चिल्लाने लगे तब गांव ही के विद्यालय प्रबंधक मैनेजर यादव और बीडीसी सदस्य विजेंद्र ठाकुर ने मौके पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गए।

