सिकन्दरपुर (बलिया) कहते है कि इस दुनिया मे सबसे बड़ा धर्म मानव धर्म होता है, इस धर्म से बढ़कर कोई धर्म नही इस कथन को सच कर दिखाया है गांव सिवानकलाँ, सिकन्दरपुर, जिला बलिया निवासी मोहम्मद सादिक अजीज़ ने।
रविवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मोहम्मद सादिक अजीज़ ने हर साल की तरह इस साल भी अपने कलाई पर अपने ही गांव की एक हिन्दू महिला बेबी चौहान से राखी बधवा कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया और समाज मे जाति धर्म से अलग हटकर मानव धर्म व इंसानियत की मिसाल पेश की।
इस मौके पर मोहम्मद सादिक अजीज़ ने कहा कि हम सभी को जाति धर्म से ऊपर उठकर मानवता धर्म व इंसानियत के नाते एक दूसरे के त्योहारों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि समाज मे एक अच्छे संदेश का संचार हो तथा सभी लोग मिलजुल कर सबके त्यौहारों मे भाईचारे व आपसी सौहार्दपूर्ण तरीक़े से हर पर्व मिलजुल कर मनाएं।

