सिकन्दरपुर (बलिया) सिकन्दरपुर पुलिस ने उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में गांधी इंटर कॉलेज व गंगोत्री इंटर कॉलेज में सोमवार को दोपहर मे बड़े पैमाने पर एंटी रोमियो अभियान चलाया इस दौरान सादी वर्दी में पुलिस के जवानों को छुट्टी होने से पहले विद्यालय के आसपास लगा दिया गया था जैसे ही विद्यालय के आसपास मनचले युवक पहुंचे सादी वर्दी में तैनात पुलिस के जवान उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिए।
सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर, अशोक कुमार यादव, इंस्पेक्टर योगेश यादव, चौकी प्रभारी सत्येंद्र राय, महिला दरोगा के साथ विद्यालयों पर अलग-अलग टीम बनाकर पहुंच गए इस दौरान विद्यालय के इर्द-गिर्द घूम रहे दर्जनों युवकों को पुलिस ने पकड़कर विद्यालय पर आने का कारण पूछना शुरु कर दिया सही जवाब ना देने पर दर्जनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
ज्ञात हो कि कई दिनों से स्कूल की छुट्टियां होने पर मनचले युवक स्कूल के इर्द-गिर्द खड़े हो जाते हैं छुट्टी होने के बाद छात्राएं जैसे ही बाहर निकलती हैं वह छींटाकशी शुरू कर देते हैं और तो और साइकिल में बाइक लड़ाना दुपट्टा खींचना आए दिन करते रहते हैं वहीं विद्यालय के आस पास आए दिन छीटाकशी को लेकर मारपीट भी करते रहते हैं जिसकी शिकायत छात्राओं द्वारा विद्यालय के अध्यापकों से की गई थी विद्यालय के अध्यापकों द्वारा पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी पुलिस ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाया इस अभियान से जहां विद्यालय में पढ़ने वाली लड़कियों में खुशी है वही मनचलों में हड़कंप मचा हुआ है।

