सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के ग्राम रुद्रवार में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सह जिला संपर्क प्रमुख श्री लाल बच्चन तिवारी ने रक्षाबंधन उत्सव के दौरान रक्षाबंधन त्यौहार के महत्व और इससे जुड़े तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व पूरे हिंदू समाज को संगठित करने और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है इसलिए हम लोग भगवा ध्वज को अपना गुरु मानते हैं, और आज हम लोग राष्ट्र की रक्षा के लिए रक्षा बाध कर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम सदैव अपने ध्वज गुरु की रक्षा करेंगे।
इस अवसर पर जिला संघचालक श्री बृज नाथ वर्मा , नवानगर खंड कार्यवाहक डॉ आलोक राय, डॉक्टर पंकज मिश्रा, अमन श्रीवास्तव, जय नारायण पांडे, राजेश राय, सुग्रीव राय, आकाश तिवारी, अमरजीत भारद्वाज, चानदेव मास्टर, दशरथ प्रसाद, केदार प्रसाद मनई प्रसाद, शिव शंकर शर्मा, राजू राय आदि उपस्थित रहे।

