Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: खड़ी टैंपू में बाइक टकराने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल


सिकंदरपुर (बलिया) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के तहसील गेट के समीप शुक्रवार की दोपहर खड़ी टैंपू में बाइक के टकराने से बाइक पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इसी दौरान वहां से गुजर रहे तहसीलदार सिकंदरपुर जितेंद्र सिंह ने प्राइवेट वाहन को रोककर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए वही थानाध्यक्ष सिकंदरपुर को घटना की जानकारी दिया सूचना मिलते ही अस्पताल में थानाध्यक्ष भी पहुंच गए जहां दोनों घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी पप्पू पुत्र लक्ष्मण उम्र 45 वर्ष अपने गांव के ही अवधेश यादव पुत्र राजमुनि उम्र 50 वर्ष के साथ बाइक से सिकंदरपुर से अपने गांव जा रहे थे अभी वह तहसील गेट के समीप पहुंचे थे कि खड़ी टैंपू में बाइक टकरा गई जिससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---