Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: आर एस एस गुरुकुल अकादमी मे हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन


सिकन्दरपुर (बलिया) शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी शिक्षण संस्थान आर एस एस गुरुकुल अकादमी कठघरा बंशीबाजार के प्रांगड़ में शुक्रवार दोपहर प्रथम यूनिट टेस्ट के परीक्षा उपरांत अभिभावक अध्यापक मीटिंग, रिजल्ट, पुरस्कार एवं विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। 
आयोजन के मुख्य अतिथि पूनम कर्णवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्रधिकरण बलिया, विशिष्ट अतिथि श्री राजेश यादव ऐसडीऐम सिकन्दरपुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जीतेन्द्र कुमार सिंह तहसीलदार सिकन्दरपुर ने किया, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। 

कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार विरतण किया गया, तत्पश्चात पूनम कर्णवाल एवं राजेश कुमार यादव द्वारा अपने संबोधन से सबको जागरूक कराया की न्यायालयी मुकदमो का निपटारा कैसे करना चाहिए, विद्यायल प्रबंधक श्री जय प्रताप सिंह द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक श्री जय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में सभी का अभिवादन किया और अभिभावकों से निवेदन किया कि विद्यालय से कदम से कदम मिलाकर चले जिससे विद्यालय परिवार बच्चों के हित में कार्य कर सके, कार्यक्रम का संचालन श्री सीताराम यादव ने किया, इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षण गण एवं अभिभावक गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---