Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता हुई गायब


बांसडीह (बलिया) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरदतपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता तीन दिनों से गायब है, विवाहिता के मायके के लोगो ने हत्या की आशंका ब्यक्त की है।
प्राप्त जानकारी की मुताबिक दतिबढ शिवपुर थाना सुखपुरा के रहने वाले रामाश्रय यादव अपनी पुत्री बिंदु की शादी पांच वर्ष पूर्व संजय यादव निवासी हरदतपुर के साथ की हुई थी ।दो दिन पहले विवाहिता के मायके दतिवढ में किसी की सूचना पर पता चला कि आपकी बेटी मंगलवार की रात से गायब है। मायके वाले वहां पहुंच कर जानकारी चाहा तो घर पर ताला बंद था। घर पर ताला बंद  होने से और किसी के वहाँ नही मिलने से इसकी जानकारी घरवालों ने गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी को दी।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक ने हरदतपुर पहुँचे तो तो वहाँ ताला बंद था। इस सम्बन्ध में पूछने पर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है । मामले की छानबीन चल रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---