बेल्थरा रोड (बलिया) नगर पंचायत स्थित व तहसील क्षेत्र मे चल रहे फर्जी नर्सिंग होम धडल्ले से चल रहा है, बिना डिग्री के डॉक्टर द्वारा मेडिकल स्टोर से लेकर नर्सिंग होम तक चलाए जा रहे हैं वही इस संबंध में अधिक्षक डॉक्टर जे पी चौधरी से पू्छे जाने पर बताया कि सी एम ओ व उप जिलाधिकारी बेल्थरा रोड को लिखित शिकायत पत्र लिखकर दे दिया है जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी।
लेकिन बिना किसी डर भय के झोलाछाप डॉक्टर ऑपरेशन चाहे किसी प्रकार की बीमारी का हो या डिलीवरी केस हो बिना डर के ऑपरेशन कर दिया जाता है कानून के नाम पर इन झोला छाप डाक्टरों को कोई परवाह डर या भय नहीं है,आये दिन इन झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से कोई ना कोई घटना होती रहती है, और मासूम लोगों की जान से यह झोलाछाप डॉक्टर खिलवाड़ करते रहते हैं।

