सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी शिक्षण संस्थान आर एस एस गुरुकुल अकादमी कठघरा बंशीबाजार बलिया के प्रांगण में गुरुवार 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी।
विद्यालय के प्रबंधक श्री जय प्रताप सिंह (गुड्डू सिंह) ने सैनिकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किये एवं छात्रों को संबोधित करते हुए बताया की हमारे देश के वीर सैनिक कारगिल में -48℃ में रहकर दुश्मनों से सामना करके हमारी और हमारे देश की रक्षा करते है, साथ ही बच्चों को प्रेरित किया कि हमें सदैव देश की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए, सभी छात्रों ने उनके संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना एवं शहीदों को नमन किया।
इस मौके पर श्री सीताराम यादव ,विजय गुप्ता,सोनू यादव, के के सिंह, हरेराम, सूरज, सुनील गुप्ता एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

