सिकंदरपुर (बलिया) महावीरी झंडा जुलूस निकलने से पूर्व तीसरी गोल भारत अखाड़ा जुलूस रविवार की रात्रि काफी जोर शोर से निकाली गई। भरत अखाड़ा जुलूस के दौरान सिकंदरपुर के सभी बुद्धिजीवी वर्गों ने जहा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वही युवाओं ने पूरे जोश के साथ अपने शौर्य का प्रदर्शन भी किया।
जुलूस हॉस्पिटल रोड से सुनार पट्टी गली होते हुए चौक पर पहुंची वहां मुस्लिम वर्ग के लोगों ने भी जुलूस में भाईचारा आपसी सौहार्द बनाते हुए अपने शौर्य व कला का प्रदर्शन किया। तथा एक बार पुनः सिकंदरपुर में यह साबित कर दिया कि यह फूलों की नगरी है यहां कोई भी त्यौहार आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाता है। भरत अखाड़ा जुलूस चतुर्भुज नाथ पोखरे पर जाकर समाप्त हुआ।
समापन के दौरान प्रशासन के लोगों ने जुलूस सकुशल सम्पन्न कराने के लिये वहां मौजूद सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश यादव, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर विजय प्रताप यादव, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी, चौकी इंचार्ज देवेंद्र नाथ दुबे, के साथ साथ आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स, महिला पुलिस, पीएसी के जवान सहित होमगार्ड के जवान भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।
इस तीसरी गोल भारत अखाड़ा जुलूस के अवसर पर मुख्य रूप से लाल बचन प्रजापति, भीष्म चौधरी, राकेश चौधरी, संजय जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ रविंद्र वर्मा, डॉ उमेश चंद, गणेश प्रसाद सोनी, रमेश गुप्ता, अशोक जायसवाल, डब्लू गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मिठाई लाल राजभर, रविंद्र पांडे, जयराम पांडे, बबलू गुप्त, नजरुल बारी, फैजी अंसारी, भैरव वर्मा, सतीश वर्मा, नारायण पांडे, राजकुमार, अवधेश सिंह, बिहारी पांडे, बैजनाथ पांडे, जयराम पाण्डेय, राजू पाण्डेय समेत नगर के सैकड़ो नगरवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।




