बांसडीह (बलिया) कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया कला गाँव में गाय का चारा लेकर लौट रहे एक ब्यक्ति की दहताल में डूबने से मौत हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक केवटलिया कला निवासी अमावस साहनी उम्र 55 वर्ष पुत्र काशी नाथ अपने गांव से दह ताल के उस पार चारा लाने गया था की वापसी मे वह दहताल मे डूब गया।
डूबते देख वहाँ चारो तरफ से मछली मारने वाले पहुंच कर शव खोज तत्काल बांसडीह अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मौत की खबर से मृतक के घर कोहराम मच गया।



