बेल्थरा रोड (बलिया) स्थानिय क्षेत्र के बेल्थरा रोड नगर के वार्ड नंबर 2 में निवासी आकाश 8 वर्ष पुत्र सुभाष के लापता होने के बाद उसके मिलने की जानकारी जैसे ही पुलिस द्वारा परिजनों को मिली उनके तो खुशी के आंसू बहने लगे,जानकारी मिलने पर परिजन सुबह ही समस्तीपुर के लिए निकल पड़े, आकाश ने परिजनों की डॉट फटकार से गुस्से में आकर ट्रेन से समस्तीपुर जा पहुंचा वहां पर जीआरपी ने उसे पकड़ लिया जीआरपी ने यह सूचना सीयर पुलिस से संपर्क करके इस बात की जानकारी दी।
जानकारी मिलने पर नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 निवासी आकाश 8 वर्ष पुत्र सुभाष गुरुवार की सुबह ही घर से गायब हो गया था, काफी देर तक घर में न पहुंचने से परिजनों ने उसे खोजना शुरू कर दिया इस दौरान परिजनों ने अपने अन्य रिश्तेदारों से फोन पर पूछताछ की परंतु कुछ अता पता नहीं चला बाद में इसकी सूचना सीयर चौकी प्रभारी द्वारका प्रसाद चौधरी को दी गई, इसी दौरान समस्तीपुर जीआरपी पुलिस उभाव थाना को सूचना दिया फिर पुलिस चौकी प्रभारी सीयर द्वारिका प्रसाद चौधरी ने परिजनों को सूचना दिया।
सूचना पाकर लड़के के माता-पिता समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे वहा पहुंच कर लड़के का पहचान किया, आरपीएफ ने पुलिस चौकी सीयर से बातचीत करके बच्चे को उनके हाथ सौप दिया, सोमवार 23 जुलाई की सुबह लगभग 10 बजे के आसपास चौकी प्रभारी ने बच्चे के परिजनों को बुलाकर लिखा-पढ़ी के साथ लड़के को परिजनो के साथ घर भेज दिया वही परिजनों में बच्चे को वापस पाकर खुशी का ठिकाना नही रहा।

