Left Post

Type Here to Get Search Results !

नियमित विद्युत कटौती से उबाल मे उपभोक्ता


बलिया:पुराने हो चुके विद्युत तारों के टूटने से आए दिन बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति से इलाकाई उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। आलम यह है कि गड़वार क्षेत्र विद्युत उपभोक्ता अघोषित विद्युत कटौती से आजिज आकर आंदोलन का मूड बनाने बना रहे है। 
इलाके में बिजली की आपूर्ति का आलम यह है कि कभी बिजली आती है तो वोल्टेज की समस्या रहती है।कब तार टूट जाएगा और आपूर्ति बाधित हो जाएगी यह रामभरोसे है।क्षेत्र के अधिकांश गांवो की विद्युत आपूर्ति फेफना उपकेंद्र से होती है।उमस भरी गर्मी में जहाँ लोग बेहाल है वहीं छोटे छोटे उद्योग, दुकानदार व इलेक्ट्रॉनिक शॉप वाले प्रभावित रहते  है।रोस्टरिंग के बारे में भी अनियमतता बनी रहती है।बिजली आपूर्ति की इस दुर्व्यवस्था से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।कर्मचारीगण अगर रात में कही ठीक करते है तो दूसरी जगह फाल्ट आ जाता है।गड़वार सहित मनियर, नवादा, हरिपुर, चांदपुर, नरांव सहित लगभग दर्जनो गांवो की बिजली आपूर्ति इसी केंद्र से होती है।जर्जर तारो को बदलने की मांग लम्बे समय से की जा रही है।लेकिन आज तक यह तार बदले नही गए जिससे आये दिन फाल्ट की समस्या का सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ता है।उपभोक्ताओं ने क्षेत्र के जर्जर बिजली तारो को बदलने की मांग की है जिससे कि बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---