Left Post

Type Here to Get Search Results !

सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया सपा मुखिया का जन्मदिन


बिल्थरारोड (बलिया)  क्षेत्र के देवराज इण्टर कालेज पशुहारी पर रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के नेतृत्व में केक काटकर मनाया गया। वक्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की। 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि अखिलेश यादव जी गरीब मजलूम जनता के मसीहा है। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में पूरे प्रदेश का चतुर्दिक विकास हुआ । आज प्रदेश में भाजपा सरकार में चहुओर लूट खसोट, हत्या , बलात्कार आदि की घटनाएं घटित हो रही है। जनता का जीना हराम हो गया है। सपा सरकार की योजनाओं कन्या विद्याधन , समाजवादी पेंशन आदि को बन्दकर वे सहारा महिलाओं का हक छीन लिया है। आज इन महिलाओं की जिन्दी दूभर हो गयी है। लोगो को आज सपा सरकार की कमी खल रही है। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में बृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही पूर्व मंत्री व् समाजवादी नेता रहे स्व0 शारदानन्द अंचल के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।  इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन शम्भूनाथ आचार्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समशाद बासपारी, बब्बन यादव,  सभापति शिवदास यादव,जिला पंचायत सदस्य  रामजी यादव, जिलापंचायत सदस्य हरिन्द्र यादव , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद यादव,  राजनाथ यादव, प्रधानाचार्य अभयेश मिश्र, बब्लू खान प्रधान, अंजनी यादव, विनय यादव , रामगोपाल, दुर्गेश यादव, आलोक यादव, , गब्बर यादव, रविन्द्र यादव, राजकिशोर प्रधान, सतीश यादव, सपा नेता अशोक पासवान, उमेश यादव लिपिक , सपा के पूर्व नगरा ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, जनार्दन यादव, बसन्त यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर यादव, इलाहाबाद विश्विद्यालय के छात्र नेता विश्वजीत यादव सन्नी, भरत यादव समाजवादी, ओमप्रकाश गुप्ता, श्रीप्रकाश तिवारी, सपा नेता अमलेश चौहान, शम्भूनाथ मिश्र पूर्व प्रधान,  रामनारायण,  वीरबहादुर पहलवान, अनिल यादव, दिनेश यादव , योगेश प्रजापति विनोद राम, कल्लू यादव आदि सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---