Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: सरकारी बस ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से जख्मी


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर बेल्थरा रोड मार्ग पर नवानगर ब्लॉक के समीप तेज गति से सिकंदरपुर की तरफ से आ रही सरकारी बस ने एक बाइक सवार जो सिकन्दरपुर की तरफ आ रहा था को जोरदार टक्कर मार दिया,जिससें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,और बाइक के परखच्चे उड़ गये, मौके का फायदा उठा कर सरकारी बस का ड्राइवर तेज स्पीड मे बेल्थरा रोड की तरफ भाग गया।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
चिकित्सक ने बताया कि युवक का दाया पैर टूट गया है व माथे और शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं।
घायल युवक का नाम रितेश चौरसिया पुत्र कुंवर देव चौरसिया निवासी लखनपार, सिकन्दरपुर का बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---