सहतवार ( बलिया) । वाहन चोरी के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर चलाये जा अभियान के तहत सहतवार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, इसके तहत सहतवार पुलिस ने दो चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाईकिल बरामद कर विभिन्न धाराओ मे जेल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि बुघवार के सुबह 6- 30 बजे के करीब सहतवार थाने के थानाध्यक्ष शमीम अली सिद्दकी अपने हमराही सिपाहियो एस आई रविन्द्रकुमार, एस आई रामसिह यादव,एस आई मन्तोष सिह,कांस्टेबल कृष्णासिह ,मधुसुदन यादव आदि अन्य सिपाहियो के साथ महाधनपुर बन्धे के तरफ गस्त पर थे, तभी मुखबीर से सुचना मिली कि दो मोटरसाईकिल चोर चोरी की दो मोटरसाईकिल के साथ बन्धे पर जा रहे है। सहतवार पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 63 टीएस बन्धे के पास चोरो पर निगाह रखनी शुरु कर दी ।
तभी दो युवक दो मोटरसाईकिल पर आते हुए दिखायी दिये,सहतवार पुलिस ने दोनो युवको को रुकने का संकेत दिया, दोनो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
पुछताछ करने पर युवको ने अपना नाम सुनील कुमार यादव उर्फ मुलायम पुत्र स्व रामपति यादव निवासी भोपालपुर थाना रेवती व अजय यादव पुत्र बच्चालाल यादव निवासी भोजछपरा थाना रेवती बताया तथा साथ लिये दोनो मोटरसाईकिल हीरो होण्डा सीडी डीलक्स UP60N/0262 व हीरो एक्सप्लेन्डर प्रो UP60 Q / 2695 चोरी का बताया।
उन दोनो की निशान देही पर सुनील कुमार यादव उर्फ मुलायम के घर से तीन और मोटरसाईकिल एक अपाची काले रंग की बिना नम्बर प्लेट व एक स्पेलंडर प्लस UP60 R/4460,UP60Y / 2435 बरामद की गयी, जिसे सहतवार पुलिस ने कब्जे मे लेकर दोनो मोटरसाईकिल चोरो को विभिन्न धाराओ मे बलिया जेल भेज दिया।

