बेल्थरा रोड (बलिया) स्थानिय क्षेत्र के भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई, मंगलवार की शाम इस आशय की सूचना मिलने पर बिल्थरारोड नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त व स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत डाक बंगला पर पहुंच कर धनंजय कन्नौजिया का भव्य स्वागत किया।
अपने स्वागत में अभीभूत दिखे विधायक धनंजय कन्नौजिया ने सभी का आभार व्यक्त किया, इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, इस मौके पर विधायक के अलावा अशोक जायसवाल, नीर शंकर गुप्ता, पिक्की वर्मा, राकेश सिंह राणा, राममनोहर गांधी, सुशील वर्मा, मृत्युंजय गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

