Left Post

Type Here to Get Search Results !

Ballia News: इंस्पायर मानक अवार्ड में गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज का फिर बजा डंका, इस छात्रा को मिलीं दस हजार की प्रोत्साहन राशि

विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट को प्राप्त हुआ टॉप-5 में स्थान, विद्यालय की चयनित छात्रा सोना गुप्ता को मिलीं दस हजार की प्रोत्साहन राशि, इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

क्षेत्र का नाम किया रोशन

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज का डंका एक बार फिर बजा हैं। विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा सोना गुप्ता ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय परिवार, अभिभावकों सहित समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं।

प्रोजेक्ट को मिला टॉप-5 में स्थान

इंस्पायर मानक अवार्ड के अंतर्गत बीते 28 फरवरी 2026 को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में विद्यालय द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट को टॉप-5 में स्थान प्राप्त हुआ था। इसी क्रम में कक्षा 9 की प्रतिभाशाली छात्रा सोना गुप्ता पुत्री श्री राजकुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला डोमनपुरा सिकन्दरपुर का चयन किया गया हैं।

नवाचारी सोच की मिलीं प्रशंसा

छात्रा द्वारा प्रस्तुत विज्ञान प्रोजेक्ट को निर्णायक मंडल ने काफी सराहा और उसकी नवाचारी सोच की प्रशंसा की। सरकार की ओर से छात्रा को प्रोत्साहन स्वरूप 10,000 की धनराशि उसके बैंक खाते में प्रदान की गई हैं, जिससे वह अपने प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाने तथा आगे की वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगी।

विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। विद्यालय परिवार ने सोना गुप्ता को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---