प्रबंधक डॉ नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने महिलाओं को माता, बहन, बेटी के रूप में उन्हें बताया आदरणीय, सभी शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ, डायरी पेन, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया स्वागत व सम्मान
![]() |
खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
गंगोत्री में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की धूम
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रबंधक डॉ नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता व प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी विरासत को भी याद किया गया।
➡️ बलिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गंगोत्री में हुआ महिलाओं का सम्मान
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) March 9, 2025
➡️ महिलाओं की इन उपलब्धियां का जश्न मनाने का था अवसर
➡️ प्रबंधक डॉ नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने महिलाओं को माता, बहन, बेटी के रूप में उन्हें बताया आदरणीय#viralvideo #News #Ballia #Sikanderpur #BigBreaking pic.twitter.com/GdOSLUmEVH
शिक्षिकाओं का किया गया स्वागत व सम्मान
इस दौरान विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ, डायरी पेन, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उनका स्वागत व सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने करतल ध्वनि के साथ ताली बजाकर शिक्षिकाओं तथा महिला कर्मचारियों को महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने अपनी विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियों व गीतों में नारी की त्याग, तपस्या, समर्पण और कर्मठता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्रबंधक ने कहीं यें बात
प्रबंधक डॉ नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने महिलाओं को माता, बहन, बेटी के रूप में उन्हें आदरणीय बताया। विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं को उन्होंने परिवार से दूर रहकर शिक्षा की अलख जगाने वाला ज्योति पुंज बताया। कहां कि आज के दौर में महिलाएं पुरुषों से कंधा मिलाकर समाज को सुदृढ़ करने का काम रही हैं।
प्रधानाचार्य ने विस्तार से डाला प्रकाश
प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक आर्थिक राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियां का जश्न मनाने का एक सुअवसर हैं। यह दिन महिलाओं के सम्मान और उनके समाज में योगदान को महसूस करने के लिए तय किया गया हैं। यह दिन एक उत्सव की भावना के साथ दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन जब पूरी दुनिया विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियां का जश्न मनाने के साथ-साथ लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों के लिए जारी संघर्ष को उजागर करने के लिए एकजुट होती हैं।
हजारों की संख्या में मौजूद रहे छात्र व छात्राएं
इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल वर्मा व सफल संचालन त्रिलोकी नाथ पाण्डेय व अरविन्द वर्मा ने किया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता