प्रबंधक डॉ डीएन सिंह ने बच्चों की काबिलियत व उर्जा पर विस्तृत रूप से की चर्चा, मुख्य अतिथि संजीव कुमार वर्मा भाजपा नेता का विद्यालय के प्रबंधक डा० देवेन्द्र सिंह ने किया स्वागत
![]() |
खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
वार्षिक प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न
सिकन्दरपुर (बलिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार बलिया में शुक्रवार को वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में दिनांक 28 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को वार्षिक प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम का दूसरा चरण धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जो विद्यालय के लिए गौरव प्रदान करने वाला रहा।
मुख्य अतिथि रहें BJP नेता संजीव कुमार वर्मा
प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव कुमार वर्मा भाजपा नेता का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक डा० देवेन्द्र सिंह ने किया और मुख्य अतिथि के कर कमलो द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं पूजन अर्चना किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ।
बच्चों एवं अभिभावकों में दिखा भरपूर उत्साह
इसके तत्पश्यात बच्चों ने स्वागत गीत से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। परीक्षा परिणाम घोषित होंने के साथ ही बच्चों एवं अभिभावकों में भरपूर उत्साह दिखाई दिया। अभिभावक अपने होनहारों के भविष्य को लेकर उत्साहित थें। उनका मानना हैं कि ज्ञानकुंज एकेडमी पुरे शिक्षा सत्र में बच्चों की प्रतिभा को निखारकर बाहर लाता हैं।
प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर किया सम्मानित
यहां के बच्चे जीवन के हर क्षेत्र में मेडिकल, इंजीनियरिंग, वाणिज्य, डिफेन्स व खेल आदि क्षेत्र में भी सफलता हासिल करते हैं। आज विद्यालय उन सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया, जिन्हें पुरे सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। उन्हें प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
बच्चों की प्रतिभा को उभारता हैं GKA
मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय अपने शिक्षा के द्वारा बच्चों की प्रतिभा को उभारता है, जिसके परिणाम स्वरुप बच्चे अपने जीवन में सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने बच्चों को इस अवसर पर बहुत बहुत बधाई भी दिया। इस दौरान सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रगति पत्र एवं विभिन्न प्रकार के उपहार देकर सम्मानित किया गया।
प्रबंधक डॉ डीएन सिंह ने कहीं यें बात
इस प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डा० देवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह परीक्षा परिणाम केवल शिक्षा व ज्ञान का परिणाम नहीं हैं। यह बच्चो के नैतिक, बौधिक एवं अनुशासन का परिणाम हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
अध्यक्ष व प्रधानाचार्या ने बच्चों को दी बधाई
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने कहा कि यह सभी छात्र छात्राओं के मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने बच्चो को बहुत बहुत बधाई दिया। विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरुप पाण्डेय ने इस अवसर पर बच्चो को बहुत-बहुत बधाई दिया और कहा कि यह विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता एवं अनुशासन का परिणाम हैं। उप प्रधानाचार्या शीला सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी के लिए शुभकामना दी।
आयोजन में इनकी रहीं सराहनीय भूमिका
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय प्रकाश तिवारी, राजीव कुमार पाण्डेय, दीपक तिवारी, रणजीत शर्मा, उमेश उजाला, राजकुमार पाण्डेय, लक्ष्मण चौहान, डी अनिता, शालू सिंह, अलका सिंह, शीबा नाज व लक्की सिंह इत्यादि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता