कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन, किसको होगा फायदा, किसका हो सकता है नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की एक बेहतर योजना
![]() |
खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
विस्तार से जानिए आज का दैनिक राशिफल
नई दिल्ली (ज्योतिष ब्यूरो डेस्क)। आज तारीख हैं 29 मार्च 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। हमारे ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने, तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का आपका दैनिक राशिफल।
मेष:🐐(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
योजनाएं फलीभूत होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें। आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर फिरोजी हैं।
वृष: 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा। सुख-शांति बने रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर पीला हैं।
मिथुन: 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कारोबार से लाभ होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर केशरी हैं।
कर्क: 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार व व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। इच्छा शक्ति प्रबल करें। फालतू खर्च होगा। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर आसमानी हैं।
सिंह: 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम हाथ में आएंगे। कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर हरा हैं।
कन्या: 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए काम मिल सकते हैं। कार्य से संतुष्टि रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बनेगा। आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर बैंगनी हैं।
तुला: ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर संतरी हैं।
वृश्चिक: 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार व व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर महरुम हैं।
धनु: 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कुसंगति से हानि होगी। आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।
मकर: 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। व्यवसाय व्यापार से मनोनुकूल लाभ होगा। आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर नीला हैं।
कुंभ: 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा। लंबी यात्रा की इच्छा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर बैंगनी हैं।
मीन: 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सभी काम समय पर होने से प्रशंसा प्राप्त होगी। आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर लाल हैं।
यहां पर आप पा सकते हैं उचित परामर्श व निदान
व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु, जन्मकुंडली एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।
रिपोर्ट- धर्म एवं ज्योतिष डेस्क