केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से होंगी शुरू, 10वीं के एग्जाम 18 मार्च और 12वीं के एग्जाम 04 अप्रैल 2025 तक कराए जाएंगे कंडक्ट
![]() |
खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट जारी
नई दिल्ली (ब्यूरो डेस्क)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। रिलीज हुए टाइमटेबल में पेपर के बीच में अच्छा गैप दिया गया है, जिससे स्टूडेंट्स को रिवीजन करने के लिए बेहतर समय मिल सके, जैसे- दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी।
#WATCH | CBSE ने जारी की डेटशीट, 15 फरवरी से होगी बोर्ड की परीक्षा@BafilaDeepa | https://t.co/smwhXUROiK
— ABP News (@ABPNews) November 21, 2024
#CBSE #BoardExams #LatestUpdates #ABPNews pic.twitter.com/WOx3kzqxrp
छात्र-छात्राओं को तैयारी के लिए पर्याप्त समय
पहले दिन इंग्लिश का पेपर कंडक्ट कराया जाएगा। इसके बाद मेजर सब्जेक्ट के लिए अगला पेपर 20 फरवरी, 2025 को साइंस सब्जेक्ट का होगा। इस तरह से इन दोनों परीक्षाओं में चार दिन का पेपर दिया गया है। इसके बाद 25 फरवरी, 2025 को सोशल साइंस और 28 फरवरी, 2025 को हिंदी का पेपर होगा। इस तरह से दोनों पेपर के बीच में भी तीन दिन का अंतराल दिया गया है। साथ ही मेजर पेपर के तौर पर मैथ्स सब्जेक्ट का पेपर 10 मार्च, 2025 को किया जाएगा। इस दौरान भी छात्र-छात्राओं को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
रिवीजन के लिए दिया गया हैं बेहतर समय
बारहवीं कक्षा के लिए साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए फिजिक्स का पेपर 21 फरवरी, 2025 को कंडक्ट कराया जाएगा। इसके बाद 27 फरवरी, 2025 को केमिस्ट्री और 8 मार्च, 2025 को गणित विषय का पेपर रखा गया है। इस तरह से साइंस स्ट्रीम के मेजर सब्जेक्ट के बीच में रिवीजन के लिए बेहतर समय दिया गया है।
पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष पहले हुआ जारी
सीबीएसई बोर्ड ने पिछले वर्षों के मुकाबले इस साल जल्दी दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। अगर साल, 2023 की बात करें तो यह 13 दिसंबर, 2023 को जारी किया गया था। इसके पहले साल 2022 पर गौर करें तो इस वर्ष भी दिसंबर में ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था। लेकिन साल 2024 में नवंबर में ही परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
यहां से डाउनलोड करें डेटशीट
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। अब, होमपेज पर लेटेस्ट @सीबीएसई" सेक्शन में जांचें। यहां, 10वीं, 12वीं कक्षा की डेटशीट का लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करें और डाउनलोड करें।
रिपोर्ट- नई दिल्ली ब्यूरो डेस्क