Left Post

Type Here to Get Search Results !

BALLIA BREAKING: सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य शिविर, कंपोजिट विद्यालय पन्दह के विद्यार्थियों ने दी योजनाओं की जानकारी, सेवा संकल्प अभियान में छाए पन्दह के नौनिहाल

पन्दह ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चों का जिला स्तरीय शिविर के लिए हुआ चयन

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सिकन्दरपुर (बलिया)। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत 28 सितंबर दिन सोमवार को पन्दह ब्लॉक परिसर में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और जन जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। आयोजन के दौरान कंपोजिट विद्यालय पन्दह के छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

बच्चों ने संभाली जागरूकता की कमान

शिविर में कंपोजिट विद्यालय पन्दह के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने शिविर में स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के साथ विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को योजनाओं के उद्देश्य और उनके लाभ के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि सरकारी योजनाओं और जन जागरूकता अभियानों को आम लोगों तक पहुंचाने में विद्यालयों और विद्यार्थियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। शिविर में उच्च प्राथमिक विद्यालय उससा के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से संबंधित जानकारी को लोगों के बीच प्रस्तुत किया। दोनों विद्यालयों के बच्चों ने अपनी तैयारी और प्रस्तुति के माध्यम से शिविर को जन जागरूकता की गतिविधियों से जोड़ा।

पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने किया शिविर का अवलोकन

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने शिविर का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों और लगाए गए स्टॉलों की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों की सहभागिता को भी देखा। विद्यार्थियों द्वारा स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित दी जा रही जानकारी में उन्होंने रुचि दिखाई। इस दौरान भाजपा नेता रणजीत राय ने भी पूर्व मंत्री राजधारी सिंह के साथ शिविर का अवलोकन किया।

पांच पांच का बच्चों का जिला स्तर पर चयन

शिविर में विद्यार्थियों की सहभागिता और प्रदर्शन को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे द्वारा कंपोजिट विद्यालय पन्दह तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय उससा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया। इन चयनित विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान-2026 के बृहद शिविर में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। यह उपलब्धि कंपोजिट विद्यालय पन्दह के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उत्साहवर्धक रही। विद्यालय के बच्चों ने ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रस्तुति के माध्यम से न केवल अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया, बल्कि स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों को समझकर उन्हें लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया।

अधिकारियों और कर्मचारियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी पन्दह सुनील कुमार चौबे, सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा, बीडीओ श्री प्रकाश प्रसाद, मनिन्दर गुप्ता, प्रशान्त सिंह, आनंद कुमार पाठक एवं अनिल सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और संबंधित लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं और विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत जायजा लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

जिला स्तरीय शिविर के लिए बढ़ा बच्चों का उत्साह

ब्लॉक स्तर के आयोजन के बाद पांच उत्कृष्ट विद्यार्थियों के जिला मुख्यालय पर होने वाले शिविर के लिए चयन से विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। चयनित बच्चों को अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा और प्रस्तुति दिखाने का अवसर मिलेगा।

सेवा व जागरूकता को एक मंच पर लाया अभियान

पन्दह ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ्य शिविर ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया। एक ओर ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श मिला, वहीं दूसरी ओर सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। कंपोजिट विद्यालय पन्दह के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से जन जागरूकता और विद्यार्थी प्रतिभा के मंच के रूप में पहचान दी।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---