आदर्श नवयुवक मंगल दल द्वारा सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के जजौली गांव में 1 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को विराट दंगल कार्यक्रम का होगा आयोजन, जिला केसरी पहलवान आपस में लगाएंगे दांव
![]() |
खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
जजौली गांव में हुआ हैं विराट दंगल का आयोजन
सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय तहसील क्षेत्र के जजौली गांव में मां लक्ष्मी पूजन समारोह के शुभ अवसर पर विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी 1 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार दोपहर 1 बजें आदर्श नव युवक मंगल दल द्वारा जजौली गांव में विराट दंगल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया हैं।
25 से 30 जिला केसरी पहलवान होंगे शामिल
आदर्श नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि इस विराट दंगल में उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों से लगभग 25 से 30 जिला केसरी सम्मान प्राप्त पहलवान दंगल के दौरान आपस में जोर आजमाइश करेंगे।
भारतीय परंपरा को जीवित रखना हैं मुख्य उद्देश्य
आयोजित कार्यक्रम के बारे में चर्चा करते हुए आदर्श नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष चंदन राय ने कहा कि आज के आधुनिक युग में लोग भारतीय परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं। कुश्ती व दंगल जैसे खेल विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम का हर वर्ष आयोजन करके हम लोगों ने भारतीय परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया हैं।
यें होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि
आयोजित विराट दंगल कार्यक्रम के संबंध में आदर्श नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष चंदन राय, उपाध्यक्ष गोलू राय व कोषाध्यक्ष प्रिंस राय ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित विराट दंगल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा विधायक मो० जियाउद्दीन रिजवी, डॉ देवेंद्र नाथ सिंह अखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू, विनोद तिवारी, जय प्रताप सिंह व पप्पू सिंह पहलवानों की हौसला अफजाई करनें के लिए विराट दंगल कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
आदर्श नव युवक मंगल दल की अपील
विराट दंगल कार्यक्रम को लेकर आदर्श युवक मंगल दल के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में विराट दंगल कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा भारतीय परंपरा को जीवंत रखने में आयोजक समिति को सहयोग करें।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता