Left Post

Type Here to Get Search Results !

बड़ी खबर: दिल्ली भाजपा के इस बड़ें नेता को पंजाब पुलिस ने इस आरोप मे किया गिरफ्तार, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

image image image image image image image

"दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंंजाब पुलिस ने शुक्रवार को किया गिरफ्तार, भाजपा के नेताओं ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए राजनीतिक विरोधियों को दबाने का लगाया आरोप"

खबरें आजतक Live

नई दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंंजाब पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली भाजपा के नेताओं ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए राजनीतिक विरोधियों को दबाने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर और हरीश खुराना ने बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर राजनीतिक विरोधियों के दमन का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि 'आप' बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध की स्वतंत्रता लोकतंत्र का मूल होता है, लेकिन केजरीवाल ने बग्गा को गिरफ्तार करवा कर लोकतंत्र को मार दिया है। कपूर ने कहा कि तजिंदर बग्गा एक व्यक्ति नहीं एक सिद्धांत है। पार्टी बग्गा के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। भाजपा केजरीवाल द्वारा पंजाब में मिली सत्ता के दुरुपयोग की कड़ी निंदा करती है। दरअसल, कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने पर पंजाब पुलिस ने 'आप' के एक नेता की शिकायत के बाद, भड़काऊ भाषण देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक भयादोहन करने के आरोपों को लेकर बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही, पंजाब पुलिस ने दिल्ली भाजपा के एक अन्य नेता एवं मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। बीते दिनों, बग्गा और जिंदल की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने इन दोनों नेताओं के घरों पर दबिश भी दी थी, लेकिन तब यह दोनों अपने घरों पर नहीं मिले थे।

रिपोर्ट- नई दिल्ली डेस्क

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---



    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.