"जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे ही प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क अभियान को दिया जा रहा हैं धार"
| खबरें आजतक Live | 
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। जय विजय अभियान के अंतर्गत लगातार क्षेत्र मे डोर टू डोर जनसंपर्क कार्यक्रम चला रहे, विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर के निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने गुरुवार को सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा पहराजपुर, सरया डोभवा, सोनाडीह तथा प्रसादपुर गांव मे जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के तहत निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने गावों का दौरा कर भाजपा सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाते हुए फिर से कमल खिलाने का अपील किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में सरकार की सभी योजनाएं सीधे सीधे समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लाभार्थियों तक पहुंच रही है। भाजपा सरकार नें बिचौलियों व कमीशनखोरो का काम पूरी तरह खत्म कर दिया है। यही कारण है कि विपक्षी छटपटा रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी ताली बजाकर भाजपा प्रत्याशी संजय यादव की बातों का समर्थन करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की जनता मोदी व योगी नेतृत्व के साथ खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति गांवों में मिल रहे अपार जनसमर्थन से आह्लादित भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने भी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता वह ग्रामीणों ने एक सुर में सिकन्दरपुर की यही पुकार संजय यादव फिर एक बार, जय भाजपा तय भाजपा आदि नारेबाज़ी करतें रहें।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता
 
 
 






 
  
  
     
     
     
     
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

