Left Post

Type Here to Get Search Results !

हड़ताल: अगर आपके पास हैं वाहन तो आज दिन मे ही कर ले ईंधन की व्यवस्था, क्योंकि शाम के सात बजे के बाद नहीं मिलेगा डीजल और पेट्रोल

"पंजाब में पेट्रोल पंपों की आंशिक हड़ताल आज से होगी शुरू, सुबह पांच बजे के बाद लोग अपनें वाहनों में भरवा सकतें हैं पेट्रोल व डीजल"

खबरें आजतक Live

चंडीगढ़ (ब्यूरो, पंजाब)। पंजाब में पेट्रोल पंपों की आंशिक हड़ताल आज से शुरू होगी। शाम सात बजे के बाद किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा। सुबह पांच बजे के बाद लोग फिर पेट्रोल व डीजल अपने वाहनों पर भरवा सकते हैं। यह हड़ताल 21 नवंबर तक जारी रहेगी। 22 नवंबर को पूर्ण हड़ताल रहेगी। अगर आपके पास वाहन है तो ईंधन की व्यवस्था दिन में ही कर लें, क्योंकि पंजाब में शाम सात बजे के बाद आपको पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा। वजह है पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल। यह हड़ताल आज यानि रविवार से शुरू हो जाएगी। पंजाब भर में पेट्रोल और डीजल सुबह पांच से शाम सात बजे तक ही मिलेगा। इसके बाद चाहे कितनी इमरजेंसी क्यों न हो, किसी को तेल नहीं मिलेगा। एसोसिएशन की हड़ताल 21 नवंबर तक जारी रहेगी। 22 नवंबर को दिनभर पंजाब के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। सरकार ने फिर भी पेट्रोल मालिकों की मांगों को नहीं माना तो पंप मालिक 22 नवंबर के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।

पंजाब के पेट्रोल पंप मालिक बीते लंबे समय से केंद्र और पंजाब सरकार से तेल की कीमतों को कम करने की मांग कर रहे थे। दूसरी सबसे बड़ी मांग थी कि उनका कमीशन बढ़ाया जाए। तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं लेकिन उनका कमीशन सरकार नहीं बढ़ा रही। इन दो मुद्दों को लेकर 24 अक्तूबर को लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसोसिएशन ने आंशिक हड़ताल का एलान कर दिया था। इस घोषणा के बावजूद एसोसिएशन के साथ सरकार ने कोई बातचीत नहीं की है। सात नवंबर से आंशिक हड़ताल शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने दिवाली से पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये कम कर दिए हैं। पंजाब सरकार ने अब तक वैट कम नहीं किया है। इससे पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा रहा है। हिमाचल, चंडीगढ़ में पंजाब के मुकाबले 10 रुपये तेल के दाम कम होने की वजह से ट्रांसपोर्टर और आम लोग चंडीगढ़ का रुख कर रहे हैं। इसकी वजह से पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों की करीब 25 फीसदी सेल गिर चुकी है, जबकि सीमा से सटे पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा है।

रिपोर्ट- चंडीगढ़ डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---