Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: कांग्रेस पार्टी के इस ब्लॉक अध्यक्ष के वयोवृद्ध पिता का हुआ निधन, पूरे क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर, शोक संवेदनाओं का लगा तांता

"कांग्रेस पार्टी गड़वार ब्लॉक अध्यक्ष व "खबरें आजतक Live" वेब मीडिया से जुड़े पत्रकार अभिषेक पाण्डेय के वयोवृद्ध पिता का बी.एच.यू. वाराणसी में इलाज के दौरान हुआ आकस्मिक निधन"

खबरें आजतक Live

रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी बलिया गड़वार ब्लॉक के अध्यक्ष व "खबरें आजतक Live" वेब मीडिया से जुड़े स्थानीय पत्रकार अभिषेक पाण्डेय के वयोवृद्ध पिता का बी.एच.यू. वाराणसी में इलाज के दौरान 28 अक्टूबर दिन वृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे आकस्मिक निधन हो गया। 85 वर्षीय मदन मोहन पाण्डेय के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ज्ञात हो कि स्व मदन मोहन पाण्डेय बेसिक शिक्षा में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे और विगत एक माह से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछें पांच पुत्र, तीन पुत्री व नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मदन मोहन पाण्डेय के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही नगर पंचायत रतसरकलां स्थित उनके पैतृक निवास पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया। उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वाले लोगों के आने का ताता लगा रहा। पाण्डेय परिवार अपने बंधु बान्धवों के साथ वाराणसी स्थित हरिश्चंद्र घाट पहुंचे जहां वृहस्पतिवार दिन मे 3.15 मिनट पर उनके पुत्र अवनीश पाण्डेय ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने गतात्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---