Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस महिला आईएएस को मिली सिकन्दरपुर तहसील की कमान, जनपद के इन चार उपजिलाधिकारियों का बदला कार्यक्षेत्र


सिकन्दरपुर (बलिया) जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने वुधवार को जनपद के चार उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया है, एवं एक नए डिप्टी कलेक्टर को नई तैनाती दी गई हैं।
जिलाधिकारी बलिया भवानी सिंह खंगारौत ने अपने आदेश पत्र के अनुसार जनपद में कार्यरत चार डिप्टी कलेक्टर व उपजिलाधिकारी गण का स्थानांतरण किया हैं, वहीं नवागत डिप्टी कलेक्टर अशोक चौधरी को उपजिलाधिकारी बैरिया बनाया गया है, चार उपजिलाधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदलते हुए तहसील बांसडीह की उपजिलाधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग को नई तैनाती के तहत उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर, सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव को नई तैनाती के तहत उप जिलाधिकारी बेल्थरा रोड, बैरिया के उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य को नई तैनाती के तहत उप जिलाधिकारी बाँसडीह, मोती लाल यादव उप जिलाधिकारी बेल्थरा रोड को नई तैनाती के तहत अपर उपजिलाधिकारी बांसडीह बनाया गया है, साथ ही अपर उप जिलाधिकारी बांसडीह मोती लाल यादव को अपने पद के निर्वाहन के साथ-साथ जिला सूचना अधिकारी बलिया के दायित्व का भी निर्वाहन सुनिश्चित करने को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत द्वारा आदेशित किया गया हैं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---