Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में इस तिथि को सिकन्दरपुर नगर में जन जागरण कार्यक्रम का होगा आयोजन

"शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वत जनों की टोली द्वारा कोरोना महामारी, भारतीय संस्कृति, बच्चों में संस्कार, नशामुक्ति, परिवार निर्माण, व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण आदि अनेक विषयों पर होगा मार्गदर्शन"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में जन जागरण अभियान के तहत 3 अक्टूबर दोपहर एक बजे से बलिया मार्ग स्थित गांधी इंटर कॉलेज के परिसर में एक जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वत जनों की टोली द्वारा कोरोना महामारी, भारतीय संस्कृति, बच्चों में संस्कार, नशामुक्ति, परिवार निर्माण, व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण आदि अनेक विषयों पर लोगों को जागरूक करते हुए मार्गदर्शन देंगे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार सिकन्दरपुर के प्रभारी डॉ अशोक कुमार गुप्ता ने क्षेत्रीय लोगों से इस जन जागरण कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में सहभाग कर जन जागरण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---