Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: झाड़ियों के अंदर बोरे में मिला इस अपहृत सेल्स ऑफिसर का शव, रुपयों के लेन-देन में हुई हत्या, पुलिस ने इस आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

"एत्माद्दौला क्षेत्र से अपहृत सेल्स ऑफिसर की कर दी गई हत्या, रविवार को सुबह ट्रांसपोर्ट नगर के पास झाड़ियों में मिला शव, पुलिस ने आरोपी मोना को किया गिरफ्तार, उसका पति अजय फरार"

खबरें आजतक Live

आगरा (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से अपहृत सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार शर्मा की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी महिला मोना की निशानदेही पर रविवार को सुबह उनका शव ट्रांसपोर्ट नगर के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी सुनील कुमार शर्मा दो अगस्त को ड्यूटी पर निकले थे। वाटर वर्क्स से गांधी नगर गए। इसके बाद लापता हो गए। उनकी आखिरी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन की। गांधी नगर निवासी महिला मोना और अजय के घर पर सुनील गए थे। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस को सुराग मिले। अजय सुनील की बाइक लेकर जाता नजर आया। बाइक बाद में मिल गई। वहीं अजय और उसकी पत्नी मोना टेंपो में एक फ्रिज और पोटली लेकर निकले थे। इसके बाद फरार हो गए। इस आधार पर सुनील के साथ पहले अनहोनी की आशंका जाहिर की जा रही थी।

पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस ने पति- पत्नी की तलाश की थी। इस मामले में अपहरण का मुकदमा पांच नामजद के खिलाफ दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार शनिवार को पुलिस ने मोना को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में पूरा सच उगल दिया, जिसके बाद रविवार की सुबह पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। सुनील का शव मिलने के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील के पिता रघुवीर प्रसाद शर्मा बीमार रहते हैं। घर में मां नारायणी देवी, पत्नी नीतू और चार साल की बेटी यति है। वहीं भाई संतोष और कुलदीप है। इस मामलें में एत्मादपुर के विधायक राम प्रताप सिंह चौहान शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर जाकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसएसपी मुनिराज से बात कर जल्द सुनील की बरामदगी के लिए कहा था।

रिपोर्ट- आगरा क्राइम डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---