Left Post

Type Here to Get Search Results !

Big Breaking: गुरु के सम्मान में झुके शिष्य, गुरुजनों के सम्मान में छलका विद्यार्थियों का स्नेह, गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में दिखी संस्कारों की यें खूबसूरत तस्वीर

विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति जताया आभार, प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने कहा- शिक्षक राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ, जिन्होंने भविष्य संवारा, आज उन्हीं गुरुओं को मिला सम्मान, गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु शिष्य का अनमोल रिश्ता

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

गुरुजनों के सम्मान को समर्पित

सिकन्दरपुर (बलिया)। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज सिकन्दरपुर में 5 सितंबर 2026 दिन शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और सम्मान के वातावरण में मनाया गया। गुरुजनों के सम्मान को समर्पित इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने अपने शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन उनके शैक्षणिक विकास के साथ साथ जीवन में सफलता की राह तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति जताया आभार

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार, नैतिकता और जीवन की चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार व स्तंभ बताया।

शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य निर्माता

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य का निर्माण करने वाले महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जीवन में आगे बढ़ने की क्षमता का विकास करते हैं। शिक्षक के मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को पहचानता है और उसे प्राप्त करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं के समर्पण की सराहना करते हुए सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

गुरु का मार्गदर्शन जीवन को देता है नई दिशा

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने शिक्षक व शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गुरु का मार्गदर्शन विद्यार्थी के जीवन को नई दिशा प्रदान करता है। शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने और उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सदैव सम्मान करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया।

गुरु शिष्य परंपरा की दिखी खूबसूरत झलक

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में गुरु-शिष्य के बीच सम्मान, आत्मीयता और विश्वास का भाव देखने को मिला। विद्यार्थियों के स्नेह और शुभकामनाओं ने शिक्षक दिवस के आयोजन को विशेष बना दिया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---