"जनपद बलिया स्थित थाना सिकन्दरपुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह जिन्होंने जनता के बीच पुलिस की छवि को सुधारने के लिए की हैं यें एक अनोखी पहल "
खबरें आजतक Live |
सिकन्दरपुर (बलिया)। पुलिस अक्सर अपनी विवादित छवि के कारण हमेशा सुर्खियों में बनीं रहती हैं। मगर इसी बीच एक ऐसी सकारात्मक खबर आई है, जो हमें अपने पुलिस अधिकारियों के प्रति गर्व के भाव से भर देती है। एक ऐसे ही शानदार पहल की खबर आई है, जनपद बलिया स्थित थाना सिकन्दरपुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह की, जिन्होंने जनता के बीच पुलिस की छवि को सुधारने के लिए एक अनोखी पहल की है, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सोशल मीडिया व सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा बनाए गए संभ्रांत समूह व्हाट्सएप ग्रुप में तरह तरह के सकारात्मक कमेंट कर इस प्रभारी निरीक्षक की इस अनोखी पहल का स्वागत करते हुए इनका हौसला अफजाई कर रहे हैं। बताते चलें कि सिकन्दरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सिकन्दरपुर थाना ज्वाइन करने के बाद संभ्रांत समूह के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण किया था, जिसमें उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठजनों को जोड़ रखा हैं। अपनी ड्यूटी के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह हर दिन अपनी सभी एक्टिविटीज की फोटो, वीडियो व जानकारी लोगों को संभ्रांत समूह पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप मे शेयर करते रहते हैं। इस पहल का भी स्थानीय लोगों ने काफी सराहना किया था।
इसी कड़ी में 21 अगस्त दिन शनिवार को क्षेत्रीय लोगों सें जुड़े संभ्रांत समूह पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज लिखा। मैसेज में उन्होंने लिखा कि "ग्रुप के सभी सम्मानित महानुभाव कृपया अवगत कराना है कि यह ग्रुप बनाए करीब 2 माह हो रहा है। और थाना सिकंदरपुर क्षेत्र के करीब-करीब हर गांव क्षेत्र के लोग इस ग्रुप में जुड़े हैं थाने पर लोगों का पासपोर्ट एवं लाइसेंस आदि लिखने के लिए आता है। आने के बाद ही मेरे द्वारा जो भी लोग मेरे समक्ष आएं होंगे। मैं उनसे स्पष्ट कहा हूं कि इसके लिखने का थाने पर कोई पैसा नहीं लगता है और किसी को पैसा नहीं देंगे। जिसका चरित्र सही होगा उसका अवश्य ही लिखा जाएगा। जिसके विरुद्ध अभियोग आदि होगा उनका किसी भी दशा में संस्तुति नहीं किया जाएगा। फिर भी क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा मुझ से इसकी शिकायत प्राप्त हुई है। आप लोगों से अनुरोध है कि अपनें-अपनें ग्राम मोहल्ले में इस बात को अधिक से अधिक लोगों को बता दें कि इसके संबंध में यदि कोई किसी से पैसा मांगता है तो नहीं देंगे और इसकी सूचना मुझसे मिल कर बताएंगे" इस मैसेज के बाद संभ्रांत समूह पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप में लोगों ने राजेश कुमार सिंह के इस पहल की सराहना व कमेन्ट करते हुए प्रभारी निरीक्षक का हौसला बढ़ाया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता