"सावित्री देवी के निधन की खबर फैलते ही समूचे नगर के स्वर्ण कारोबारियों मे शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान गोपाल सोनी के आवास पर शोक व्यक्त करने वाले लोगों का तांता"
![]() |
खबरें आजतक Live |
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। नगर के प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसाई गोपाल ज्वेलर्स के प्रोपराइटर गोपाल सोनी की 90 वर्षीय माताजी सावित्री देवी का देहावसान 15 जुलाई दिन गुरुवार की दोपहर हो गया। सावित्री देवी के निधन की खबर फैलते ही समूचे नगर के स्वर्ण कारोबारियों मे शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान गोपाल सोनी के आवास पर शोक व्यक्त करने वाले व्यवसायियों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों समेत स्थानीय लोगों का तांता लग गया। सावित्री देवी के बड़े पुत्र गोपाल सोनी ने बताया कि माता जी का अंतिम संस्कार आज यानि 16 जुलाई दिन शुक्रवार दोपहर 12 बजे क्षेत्र के कठौड़ा घाट पर सम्पन्न होगा। सावित्री देवी अपने पीछे चार बेटे गोपाल सोनी, जितेन्द्र सोनी, शिवजी सोनी, मुन्ना सोनी व दो बेटियों को अपनें पीछें छोड़ गई हैं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता