Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सेवा सहायता दिवस के रूप में मना कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस, वक्ताओं ने कही ये बातें

"भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं नेता फेफना विधानसभा जैनेंद्र कुमार पाण्डेय मिंटू के नेतृत्व में बांटी गयी सुखी खाद्य सामग्री"

खबरें आजतक Live

बलिया (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। दिनांक 19 जून 2021 दिन शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय को- ऑर्डिनेटर एवं नेता फेफना विधानसभा जैनेंद्र कुमार पाण्डेय मिंटू के नेतृत्व में सेवा सहायता दिवस के रूप में राहुल गांधी का जन्मदिन गड़वार कैंप कार्यालय पर मजदूर एवं महिलाओं को सूखा खाद्य सामग्री आटा, चावल, नमक, माचिस, मोमबत्ती व मसाला के पैकेट आदि का वितरण प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विवेकानंद पाठक एवं जैनेंद्र कुमार पाण्डेय मिंटू द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर विवेकानंद पाठक ने कहा कि राहुल गांधी भारत की आम जनता की आवाज हैं। इस कोरोना महामारी मे आम जनता की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से उठाने का जो दृढ़ संकल्प राहुल गांधी ने दिखाया है वह भारत की आम जनता की आवाज है। परंतु केंद्र की तानाशाह सरकार राहुल के सुझाव को अनदेखी करने का काम किया है, जिससे भारत को कोरोना वायरस के चपेट का सामना करना पड़ रहा है। जैनेंद्र पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी जी ने अपना जन्मदिन मनाने से मना कर दिया तो सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी के जन्मदिन को सेवा सहयोग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

इस करुणामई महामारी में आम जनता के रोजी रोजगार ठप हो गए हैं और केंद्र सरकार के तुगलकी फरमान से जनता पर आए दिन महंगाई की मार बढ़ती जा रही है। भारत की आम जनता कराह रही है। परंतु हम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने यथाशक्ति अनुसार आम जनता के दुख सुख में सहभागी रहेंगे और यथासंभव सभी का सहयोग करने के लिए कटिबद्ध हैं। सूर्य कांत यादव जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस बलिया ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत के युवाओं के लिए राजनीति में जो द्वार कांग्रेस पार्टी में खुले हैं। उसके लिए भारत के सभी युवा अपने नेता के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जलालुद्दीन, हीराराम, अभिषेक पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह मनी, विवेक ओझा, अंजनी चौबे, गौतम राजभर, प्रवीण सिंह, मुकेश कुमार, आदित्य पाण्डेय, अशोक साहू, सोनू पाण्डेय, शशिकांत वर्मा, कैनन अंसारी, जय प्रकाश दुबे, विश्वनाथ राम, राम रती देवी, पार्वती देवी, चित्रा देवी व मुन्नी देवी आदि उपस्थित रहे। सभी ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---