"बलिया जनपद में पहली बार बच्चों व महिलाओं को कोविड किट, हेल्थ हाइजीन किट, न्यूट्रिशन किट, इम्युनिटी किट और एजुकेशन किट किया गया वितरण"
![]() |
खबरें आजतक Live |
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी रतसर कला के तत्वावधान में बलिया जनपद मे पहली बार 28 जून दिन सोमवार को नगर पंचायत रतसर कला, बदनपुरा, कीरत पट्टी में पहली बार बच्चों/महिलाओं को कोविड किट, हेल्थ हाइजीन कीट, न्यूट्रिशन किट, इम्युनिटी किट और एजुकेशन कीट मुक्तानन्द सिंह अध्यक्ष अक्सा, दीप्ति सिंह सचिव अक्सा, तृप्ति सिंह उपाध्यक्ष अक्सा, भानु प्रकाश सिंह सचिव ध्रुव जी स्मृति सेवा संस्थान पुर, अभिषेक सिंह टिंकू व स्मृति सिंह निवर्तमान ग्राम प्रधान रतसर कला द्वारा स्व० सरोजिनी सिंह पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व० अखण्डा नन्द सिंह की पूण्य तिथि के अवसर पर किशोरी, बालिकाओं, महिलाओं व किशोर बालको को 50 से अधिक संख्या में किट वितरित किये गये।
अक्सा फाउंडेशन की सचिव दीप्ति सिंह ने कहा कि मेरी माता जी स्वर्गीय सरोजिनी सिंह जिनके नाम पर अक्सा संस्था की नींव रखी गयी। उनकी 6वी पुण्य तिथि पर अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी रतसर कला द्वारा बच्चों/महिलाओं को कोविड महामारी को देखते हुए हेल्थ किट वितरित किया गया। बच्चों को थर्डवेव से बचाना होगा। उनको अब तक वैक्सीन भी उतनी मात्रा में नहीं लग पाई है। बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। अतः हमारा यह कर्तव्य है कि अपने देश के भविष्य को सुरक्षित रखा जाए। इस अवसर पर कमलेश कुमार श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, अमित खरवार, लालू पासवान, नीरज खरवार, सतेन्द्र राम आदि सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय