"कार्य कुशलता, संगठन क्षमता एवं ब्राह्मण समाज के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने इनको प्रदेश महासचिव के पद पर किया मनोनीत"
गड़वार (बलिया, उत्तर प्रदेश)। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र को उनके कार्य कुशलता, संगठन क्षमता एवं ब्राह्मण समाज के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने इनको प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय संयोजक पंडित अरविंद तिवारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्रीनाथ पाण्डेय ने मंगलवार को दूरभाष पर दी। बताते चले कि जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र 1996 में सतीश चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय से छात्र संघ के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, तब से लेकर आज तक सामाजिक कार्यों में निरंतर लगे रहे। पेशे से शिक्षक राजेश कुमार मिश्र लगातार स्वामी विवेकानंद मंच, ब्राह्मण स्वाभिमान मंच सहित दर्जनों सामाजिक संस्थाओं से जुड़ करके सामाजिक कार्यों में संलग्न रहते है। विगत 2 वर्षों से संगठन के जिला अध्यक्ष के रूप में राजेश मिश्र ने जनपद में ब्राह्मण समाज के मान सम्मान एवं शिक्षा से लेकर रोजगार तक हर सुख दुख में खड़ा रहने का काम किया है। इनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए संगठन द्वारा इनको प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया। उनके मनोनयन से जनपद सहित पूर्वांचल के ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर दौड़ गई तथा बधाई देने वालों का ताता लग गया।खबरें आजतक Live
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय