Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सिकन्दरपुर नगर में दिखा संपूर्ण लॉकडाउन का नजारा, भ्रमण कर आम लोगों को आगाह करते रहें यें उपजिलाधिकारी, नगर का हो रहा सैनिटाइजेशन

"स्थानीय प्रशासन लॉकडाउन को लेकर दिखा बहुत ही संजीदा, क्षेत्र के कोने-कोने तक पहुंचकर उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने कराया संपूर्ण लॉकडाउन के नियमों का पालन"
खबरें आजतक Live
सिकंदरपुर (बलिया)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा रविवार को लॉकडाउन लगाने के आदेश के तहत रविवार को पूर्ण रूप से संपूर्ण लॉकडाउन का नजारा सिकन्दरपुर नगर में देखने को मिला। इस दौरान स्थानीय प्रशासन लॉकडाउन को लेकर बहुत ही संजीदा दिखा। प्रशासनिक अमला निरंतर लोगों को आगाह करते हुए दिख रहा है।रविवार की अलसुबह से ही तेजतर्रार उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु क्षेत्र की सड़कों पर निकल पड़े थे। इस दौरान उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह सुबह से ही बस स्टेशन चौराहे से लेकर पूरे बाजार तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से बाहर न निकलने की अपील किया। उप जिलाधिकारी ने लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर दौड़ रहे दो पहिया, चार पहिया वाहनों व पैदल आवागमन करने वाले लोगों को रोककर उन्हें वापस घर जाने की सलाह दी। 

इस बीच उप जिलाधिकारी ने बिना मास्क लगाए आने जाने वाले लोगों को भी कोरोना महामारी के बारें में जागरूक किया तथा जिनके पास मास्क उपलब्ध नहीं था, ऐसे लोगों में उप जिलाधिकारी ने मास्क का भी वितरण किया। बताते चलें कि रविवार की अलसुबह लोगों की अभी नींद नहीं खुली थी। तभी सिकंदरपुर क्षेत्र की सड़कों पर उप जिलाधिकारी की गाड़ी के सायरन से समूचा सिकंदरपुर नगर गूंजता रहा। मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर रविवार को खुद उप जिलाधिकारी नें अलसुबह से लेकर दोपहर तक कमान संभाल रखा था। उप जिलाधिकारी के निर्देशन में चौकी प्रभारी अमरजीत यादव अपने हमराहियों के साथ लगातार वाहनों की चेकिंग करतें रहें। लॉकडाउन के दौरान नगर पंचायत सिकंदरपुर के द्वारा पूरे कस्बे को सेनेटाइज कराने का कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी सुबह से ही पूरे दुकानों व मकानों का सेनेटाइज करने का कार्य कर रहे हैं। नगर चेयरमैन डॉ रविंदर वर्मा ने बताया कि लॉकडाऊन के दौरान पूरे कस्बे का सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---