Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सेवानिवृत्त इस पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी का हृदयाघात से हुआ निधन, दौड़ी शोक की लहर

"बच्चा प्रसाद वर्मा पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी का बीतें 26 अप्रैल दिन सोमवार को हृदय गति रुकने से हुआ निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर"
खबरें आजतक Live
बलिया (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। जनपद के भरखरा गांव निवासी बच्चा प्रसाद वर्मा पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी का बीतें 26 अप्रैल दिन सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। निधन की खबर प्राप्त होते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वही मृतक के दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। बताते चलें कि बच्चा प्रसाद वर्मा शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण व अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बच्चा प्रसाद वर्मा के निधन से स्तब्ध लोगों का कहना है कि बच्चा प्रसाद वर्मा बहुत ही मिलनसार स्वभाव के कर्मशील व्यक्ति थे। गरीबों, मजदूरों व मजलूमों की मदद करना उनकी दिनचर्या में शामिल था। वह सभी के साथ ही न्यायप्रिय व्यवहार रखते थे। उनका अचानक इस तरह चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक सांत्वना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से श्रीकांत यादव, विनय यादव, उत्तम मिश्रा, वैभव प्रसाद, गौरव समेत सभी ग्रामवासी शामिल रहें।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---