Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी पंचायत चुनाव 2021: फाइनल आरक्षण लिस्ट जारी होने से पहले चुनाव नहीं लड़ पाने वाले दिग्गज लगा रहें लखनऊ तक की दौड़, जानिए क्या है वजह

"सियासी जमीन खिसकने के बाद दिग्गजों ने लखनऊ की ओर किया अपना रुख, सियासी आकाओं के दरबार में दिग्गज लगा रहे हैं गुहार"

खबरें आजतक Live
लखनऊ (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। आरक्षण जारी होने के बाद कुछ दिग्गजों के अरमानों पर पानी फिर गया है। सियासी जमीन खिसकने के बाद दिग्गजों ने लखनऊ की ओर रुख किया है। सियासी आकाओं के दरबार में दिग्गज गुहार लगा रहे हैं और अफसरों के पास फोन करा रहे हैं। लखनऊ से आने वाले फोनों से अफसर भी परेशान हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आरक्षण जारी होने के बाद तैयारियों में तेजी आई है। साथ ही आरक्षण जारी होने के बाद कुछ लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया है। हालांकि अभी प्रशासन की ओर से आपत्तियां मांगी जा रही हैं। उसके बाद अंतिम सूची जारी होगी। आरक्षण के चलते चुनाव नहीं लड़ पाने वाले दिग्गजों ने लखनऊ की ओर दौड़ लगा दी है। दिग्गज चाहते हैं कि उनके मन माफिक आरक्षण हो जाए तो वह चुनाव में उतर सकें। इसके लिए लखनऊ में बैठे अपने सियासी आकाओं से अधिकारियों के पास कॉल भी करा रहे हैं। लखनऊ से आने वाले इन कॉलों से अधिकारी भी परेशान हैं। दिग्गजों ने आपत्तियां तो लगा दी हैं और आरक्षण को परिवर्तित कराने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। हालांकि अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि 8 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी, उसके बाद आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 14 मार्च की शाम को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

रिपोर्ट- लखनऊ डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---