"विगत शनिवार को क्षेत्रीय किसानों द्वारा क्रय केन्द्र पर धान जलाने के बाद पूरें महकमे मे बनी रही हड़कंप की स्थिति"
![]() |
खबरें आजतक Live |
सिकन्दरपुर (बलिया)। क्षेत्र के चेतन किशोर स्थित धान क्रय केन्द्र पर विगत शनिवार को क्षेत्रीय किसानों द्वारा क्रय केन्द्र पर धान जलाने के बाद पूरें महकमे मे हड़कंप की स्थिति बनी हुई थी। इस दौरान मंगलवार को धान क्रय केन्द्र पर शाषन के नियमानुसार सामान्य रूप से धान की तौल व 325 कुन्तल धान की खरीद की गई, जिसमें धान जलाने वालें एक किसान हेमेन्द्र कुमार राय "मिन्टू" निवासी गांग किशोर का भी 33.60 कुंतल धान का तौल हुआ। इस दौरान हेमेंद्र कुमार राय "मिन्टू" ने लिखित रूप से एक पत्र क्रय केन्द्र प्रभारी को सौपकर धान खरीद की व्यवस्थाओं पर पूर्ण सहमति जताते हुए धान खरीद के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न होने की बात स्वीकार की। इस दौरान क्रय केंद्र प्रभारी प्रेमलता मिश्रा ने बताया कि महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से पोर्टल बंद था। इस वजह से शनिवार को धान की तौल व खरीद नहीं हो सकी थी। क्रय केंद्र प्रभारी ने कहा कि किसान दिन रात मेहनत करके अपनी फसल को उगाता है और उसी फसल को आग के हवाले करना कहीं से भी न्यायोचित नहीं हैं। कहा कि अगर किसी विन्दु पर विरोध ही करना था तो उन किसानों को मेरा पुतला फूंकना चाहिए न की अन्न को जलाना चाहिए। कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही धान की खरीद होगी। अगर कोई अपने वर्चस्व का इस्तेमाल कर नियमों से हटकर काम करना कराना चाहेगा, तो ऐसा काम कतई नहीं किया जाएगा। नियमों के अनुसार ही धान की खरीद होगी अगर कोई अनावश्यक दबाव बनाकर अपना काम कराना चाहेगा तो ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता