Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: किसान फोर्स के कार्यकारिणी का किया गया विस्तार, आइए जानें किनको मिले ये अहम पद

"आवश्यक बैठक आयोजित कर संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा कर कार्यकारिणी का हुआ विस्तार"
खबरें आजतक Live
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। रतसर ग्राम पंचायत  की पृथ्वीबाॅध सीमा पर किसान फोर्स की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कार्यकारिणी के सदस्य सचिव के लिए संजय राम, कोषाध्यक्ष के लिए बीरबल एवं अजीत सिंह, संगठन मंत्री के लिए मुन्ना सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया गया। किसान फोर्स  के चीफ कमांडर छोटेलाल ने उपाध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मण राय का प्रस्ताव रखा। जिसे ध्वनित से पारित किया गया। प्रचारक की भूमिका में राजकुमार, ओपी राम, संजय चौधरी के नाम की घोषणा की गयी। कृष्ण राय एवं डॉ राम जी राय किसान फोर्स के सलाहकार  होंगे। कार्यक्रम के अंत में किसान फोर्स के संस्थापक अखिलेश कुमार सिंह पत्रकार ने मनोनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि यह फोर्स सिपाही की तरह अनुशासन का पालन करते हुए सामाजिक कल्याण का कार्य करेगा। किसान  हमारी जाति तथा किसानी का कर्म ही हमारा धर्म होगा। किसान फोर्स राजनीति को एक शास्त्र की तरह मान्यता देगा जो जीओ और जीने दो के सिद्धांत पर अग्रसित होगी। 

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---