"भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर सुशासन दिवस का हुआ आयोजन, वक्ताओं ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां"
![]() |
खबरें आजतक Live |
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के बिका भगत पोखरा पर दिनांक 25 दिसंबर 2020 दिन शुक्रवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर सुशासन दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा उपेन्द्र पाण्डेय तथा देवेंद्र गिरी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित हैं। उसके लिए विभिन्न योजनाएं एवं नीतियां बनाई गई हैं, जिसका लाभ किसानों को मिल भी रहा है। अनुदान पर तमाम कृषि उपकरण व कैम्प लगाकर आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी किसानों को दी जा रही है। इस अवसर पर आज ही हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ की नई किस्त का हस्तानांतरण किया जाना है।
जिला मंत्री देवानंद सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों, नौजवानों, महिलाओं के साथ-साथ सभी के विकास के प्रति कृत संकल्पित है। सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पूरी निष्पक्षता के साथ पहुंचाया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अनिल शुक्ल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सम्पूर्ण जीवन बेदाग रहा है।उन्होंने अटल जी की कविताएं भी सुनाई।विनय सिंह ने कहा कि आज किसान अपने उत्पाद की वर्तमान कीमत पा रहा है वो इस महान व्यक्तित्व की ही देन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गड़वार डॉ मदन राजभर ने तथा संचालन मण्डल मंत्री उमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, किसान तथा आमजन मौजूद रहे।
रिपोर्ट- डॉ ए० के० पाण्डेय