"भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मन्त्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्त्ताओं को किया संबोधित, योगी सरकार पर साधा निशाना"
![]() |
खबरें आजतक Live |
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। देश का किसान जो पूरे देश को पालने का काम करता है वह आज सर्द हवाओं के बीच दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। उक्त बातें स्थानीय कस्बा के सरस्वती भवन पर कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए शुक्रवार की देरशाम भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मन्त्री ओमप्रकाश राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता लूट, हत्या, बलात्कार, चोरी की घटनाओं से त्राहि-त्राहि कर रही है लेकिन वर्तमान सरकार खुद में मस्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के भागीदारी संकल्प मोर्चा की तैयारी में अभी से पूरे दम-खम के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनेगी और पूरे प्रदेश में घरेलू बिजली बिल को माफ करने के साथ ही सामान्य शिक्षा लागू की जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि आज देश व प्रदेश की जो स्थिति बनी हुई है इससे गरीबों का भला नही हो सकता। उन्होंने आने वाले पंचायत चुनाव के किए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। बैठक में युवा समाजसेवी पवन कुमार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुग्रीव राजभर, मिथिलेश राजभर, प्रभु राजभर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय